आगरा: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार डाला, लोगों में दहशत


आगरा के कमला नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा एक बंदर पर हमला कर उसे मार डालने की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों को पकड़ने और उचित प्रबंधन की मांग की है।
वहीं, इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights