फूलन देवी विश्व प्रसिद्ध महिला सशक्तिकरण की प्रतीक: राकेश मौर्य


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी की जयंती जिला कार्यालय, सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को विस्तार से याद किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि फूलन देवी महिला सशक्तिकरण की विश्व प्रसिद्ध प्रतीक हैं। उन्होंने सामाजिक विषमता के खिलाफ संघर्ष करते हुए वंचित और शोषित वर्ग की आवाज को मजबूती दी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा है।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, लालबहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, लालचंद यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव, जिला सचिव मालती निषाद सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए संजय कुमार गौतम को समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उनका स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights