नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ा

8
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर निहंग के वेश में आया था।
हमले में सुखबीर सिंह बादल के हाथ में चोट आई, जबकि बीच-बचाव के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया।
हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights