संभल में 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार


संभल। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल अमन कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, लेखपाल ने एक ग्रामीण से पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और धनारी थाना क्षेत्र में हाईवे के पास कार्रवाई करते हुए लेखपाल को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी लेखपाल को हिरासत में लेकर धनारी थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights