गरीब किसान से खेत की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार


अमरोहा। हसनपुर तहसील में तैनात कानूनगो एवं राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कानूनगो ने खेत की पैमाइश कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।
निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने कानूनगो को 10 हजार रुपये दिए। जैसे ही अरविंद शर्मा ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ बरेली ले गई। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights