बरेली में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया सुसाइड, फेसबुक लाइव पर बनाया फांसी का वीडियो
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पहाड़गंज गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव होकर वीडियो बनाया, जो बाद में वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सनी उर्फ राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनी और उसकी पत्नी काजल के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद काजल नाराज होकर मायके चली गई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत के दौरान फिर विवाद हुआ।
आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में सनी ने वीडियो बनाया और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।