पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर


जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के सब्बल ब्रह्म बाबा मंदिर के पास गुरुवार को एक युवक ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights