नेपाल में ग्लेशियर टूटने से तबाही, जानिए क्या होता है GLOF
काठमांडू। नेपाल में ग्लेशियर टूटने के बाद अचानक बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नीचे की ओर बहने से भारी तबाही की स्थिति बनी। घटना के बाद चीन का हेलीकॉप्टर उस क्षेत्र तक पहुंचा, जहां ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी।
इस तरह की प्राकृतिक आपदा को GLOF (Glacial Lake Outburst Flood) यानी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड कहा जाता है। यह तब होता है, जब ग्लेशियर से बनी या उसके द्वारा रोकी गई झील का प्राकृतिक बांध अचानक टूट जाता है।
झील में पानी का दबाव बढ़ने या ग्लेशियर में दरारें बनने से पानी के बाहर निकलने का रास्ता बन सकता है। इसके बाद भारी मात्रा में जमा पानी और मलबा बेहद तेज रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है।
अचानक आने वाली यह बाढ़ अपने रास्ते में आने वाले पुलों, सड़कों, वाहनों और बस्तियों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। यही वजह है कि GLOF को हिमालयी क्षेत्रों में बेहद खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है।