वैशाली ट्रेन से 30 लाख रुपये के साथ राजस्थान निवासी गिरफ्तार

देवरिया। देवरिया में जीआरपी की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से राजस्थान निवासी मुकेश वर्मा को 30 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बरामद रकम हवाला से जुड़ी होने की आशंका है।
जीआरपी देवरिया की टीम ने देवरिया से गोरखपुर तक ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुकेश वर्मा के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 30 लाख रुपये बरामद हुए। बताया गया कि यह रकम सिवान से गोरखपुर ट्रेन के जरिए ले जाई जा रही थी।
जीआरपी ने रुपयों से भरे बैग को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है। अब आयकर विभाग बरामद रकम के स्रोत और उसके लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights