आरोप- चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने वाले अधिकारियों में 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारी शामिल नहीं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों के सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समाज के अधिकारियों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत भी नहीं है।
अखिलेश यादव का कहना है कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी चुनाव आयोग के नियमों को जमीन पर लागू कराने और चुनाव प्रक्रिया को संचालित कराने की होती है, उनकी नियुक्ति में PDA समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। उन्होंने इसी आधार पर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रशासनिक तंत्र में सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल खड़े किए।
अखिलेश यादव ने कहा, “जिन अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होती है चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने की, 10 प्रतिशत भी PDA समाज के अधिकारियों को नहीं रखा गया उसमें।”