केवड़िया में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में विजेताओं को करेंगी सम्मानित, वडोदरा में विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगी। दौरे के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
मंगलवार को राष्ट्रपति एकता नगर, केवड़िया में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगी और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
दौरे के तीसरे दिन बुधवार को राष्ट्रपति वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित भी कर सकती हैं।