3 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई सिंचाई विभाग में सहायक राजस्व लिपिक हैं राजेश कुमार, कॉलोनी में नहर का पानी पहुंचाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप


हरियाणा। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को 3 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में सहायक राजस्व लिपिक के पद पर तैनात हैं।

आरोप है कि राजेश कुमार एक कॉलोनी में नहर का पानी पहुंचाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कथित तौर पर 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से महज दो दिन बाद राजेश कुमार की पदोन्नति प्रस्तावित थी। हालांकि, पदोन्नति से पहले ही रिश्वत के आरोप में हुई कार्रवाई के चलते मामला चर्चा में आ गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights