उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अरमान बिहारी की प्रयागराज कोर्ट में पेशी पांच लाख के इनामी आरोपी को कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट, सफेद गमछे से चेहरा ढककर पहुंचा अरमान

प्रयागराज। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और पांच लाख रुपये के इनामी अरमान बिहारी को मंगलवार को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया। बिहार की गया कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लेकर प्रयागराज पहुंची।

कोर्ट परिसर में आरोपी की पेशी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को घेरे में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान अरमान बिहारी ने अपने चेहरे को सफेद गमछे से ढक रखा था, जिससे वह कैमरों और लोगों से चेहरा छिपाता नजर आया।

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े इस आरोपी की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही। पुलिस की निगरानी में अरमान को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights