अतीक के शूटर अरमान की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, बिहार जेल वापस भेजा गया प्रयागराज की SC/ST कोर्ट में हुई पेशी, अब पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अलग से दाखिल करेगी अर्जी

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े आरोपी और अतीक अहमद के शूटर अरमान की प्रयागराज की जिला SC/ST कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी। अदालत की अनुमति के बाद पुलिस आरोपी को बिहार की गया जेल वापस ले गई।
अरमान को बिहार से प्रयागराज लाकर कोर्ट में पेश किया गया था। ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच वापस गया जेल भेज दिया गया।
अब प्रयागराज पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल करने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस की ओर से संबंधित अदालत में अलग से प्रार्थना पत्र दाखिल किया जाएगा। कस्टडी रिमांड मंजूर होने के बाद पुलिस आरोपी से उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ कर सकती है।