अशोक राठौर ने दाखिल किया नामांकन, साहू समाज ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में उमड़ा साहू समाज, उरई से झांसी तक कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर के नामांकन को लेकर साहू समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में झांसी पहुंचे। संगठन की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष साहू मुरारी गुप्ता के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक कैलाश नाथ साहू भी नामांकन यात्रा में मौजूद रहे।
उरई से झांसी तक निकली नामांकन यात्रा में समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी रही। इस दौरान साहू समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता ने कहा कि साहू समाज भाजपा प्रत्याशी के साथ है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता को चुनाव में प्रभावी भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।
नामांकन के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा ने अशोक कुमार राठौर को इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।