कन्नौज में शव यात्रा के दौरान ‘भीम नाम सत्य’ के नारे का वीडियो वायरल वीडियो में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सूरज के शव यात्रा में शामिल होने का दावा, आधिकारिक पुष्टि नहीं
कन्नौज। जिले में शव यात्रा के दौरान कथित तौर पर ‘राम नाम सत्य’ की जगह ‘भीम नाम सत्य’ के नारे लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में दावा किया जा रहा है कि इसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सूरज शव यात्रा में शामिल हैं। वीडियो में पीछे चल रहे कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर ‘भीम नाम सत्य’ के नारे लगाए जाने की बात कही जा रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, स्थान और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पुलिस या प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।