नवागत सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने संभाला कार्यभार विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर दिया जोर

जौनपुर। जिले के नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत सीडीओ का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले में चल रही विकास योजनाओं, उनकी प्रगति और विभागीय प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी ली।
सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।