अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में जौनपुर में सपा का प्रदर्शन अंबेडकर तिराहे पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अंबेडकर तिराहे पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। अखिलेश यादव की हिरासत के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।

जौनपुर में वरिष्ठ सपा नेता रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी नारे लगाए गए।

प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अंबेडकर तिराहे पर दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस बल की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights