गाजे-बाजे के साथ हुआ ‘गौशाला की बड़ी महारानी’ का भव्य आगमन श्री महाशक्ति संस्था की विशाल दुर्गा प्रतिमा देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवरात्र महोत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह

जौनपुर। शारदीय नवरात्र पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक श्री दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। विभिन्न पूजा समितियों के कार्यकर्ता आकर्षक पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी के साथ अब पूजा स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

इसी क्रम में मंगलवार की शाम शहर के गौशाला परिसर स्थित श्री महाशक्ति संस्था की विशाल दुर्गा प्रतिमा गाजे-बाजे के साथ उल्लासपूर्वक पूजा स्थल पर लाई गई। प्रतिमा के आगमन के दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए।

गौरतलब है कि श्री महाशक्ति संस्था द्वारा प्रतिवर्ष स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच ‘गौशाला की बड़ी महारानी’ के नाम से प्रसिद्ध है। प्रतिमा के आगमन के साथ ही क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल और बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights