नवागत एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

जौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक मामले का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें न्याय मिल सके।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग की ओर से जनसमस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए फरियादियों को राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights