“हम इस्तेमाल होने की चीज नहीं हैं”, CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले चीफ इमाम की मुस्लिमों से अपील दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह, राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल न होने का दिया संदेश

नई दिल्ली। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. उमेर अहमद इलियासी ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले मुस्लिम समुदाय से इसमें शामिल नहीं होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी के राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल होने की चीज नहीं हैं।

डॉ. इलियासी ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि लोग भावनाओं में बहकर किसी भी ऐसे प्रदर्शन में शामिल न हों, जिससे देश में तनाव या अशांति की स्थिति पैदा होने की आशंका हो। उन्होंने मस्जिदों के इमामों से भी लोगों को जागरूक करने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच प्रस्तावित था।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों ने निर्धारित समय से पहले आवेदन नहीं मिलने और कानून-व्यवस्था तथा यातायात से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया है।

चीफ इमाम ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे अफवाहों और भड़काऊ संदेशों से सावधान रहें तथा देश में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights