मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आगे आएं 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा, एसडीएम अखिलेश सिंह ने की अपील

oplus_10485760
एक

बूथों का निरीक्षण कर एसडीएम ने मतदाता हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, फॉर्म-6बी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की भी दी जानकारी

केराकत (जौनपुर)। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता हेल्प डेस्क और चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मतदाता संबंधी प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया।

एसडीएम अखिलेश सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। इसके लिए अभिभावक भी अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि जो लोग किसी कारणवश मतदान केंद्र या बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित मतदाता फॉर्म भरकर ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई कि वे इस प्रक्रिया की जानकारी लेकर समय से अपना आवेदन करें।

एसडीएम ने ग्राम प्रधानों, कोटेदारों तथा क्षेत्र के गणमान्य और जागरूक नागरिकों से विशेष अपील की कि वे अपने-अपने गांव और मोहल्लों में लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को इस अभियान से जोड़ें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी लोग जागरूक बनें और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights