परिसीमन प्रस्ताव: यूपी में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120 होने की संभावना


नई दिल्ली। लोकसभा परिसीमन को लेकर साझा किए गए प्रस्तावित नक्शे के अनुसार देश में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो सकती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 28 नवंबर को राज्यों की संभावित सीटों का नक्शा साझा किया।

प्रस्ताव के मुताबिक उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटें 80 से बढ़कर 120, बिहार में 40 से 60 और महाराष्ट्र में 48 से 72 हो सकती हैं। अन्य राज्यों में भी करीब 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।

इस प्रस्ताव का संबंध महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि, प्रस्तावित सीटों की संख्या अभी अंतिम नहीं है। इसके लिए संसद की मंजूरी और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है।

केएफडी न्यूज़ (KFD NEWS)
सच लिखना अगर बागी है तो हां हम बागी हैं, हर खबर पर नजर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights