ग्राम प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप

ग्राम प्रधान पर लगाया धांधली का आरोप,

चंदवक, स्थानीय डोभी ब्लाक अंतर्गत पढ़ने वाले मद्दूपुर ग्राम के कई ग्रामीणों ने मय हलफनामा के जिला अधिकारी को मांग पत्र देखकर जांच कराने की मांग की है, ग्रामीणों का आरोप है, गांव में कार्य तो हुए नहीं, कागज पर कार्य दिखाकर, पैसे की बंदरबांट की गई है, जैसे, आरसीसी रोड कागज पर तो दिखाई दे रहा है, परंतु धरातल पर आरसीसी रोड का नामोनिशान तक नहीं है, वही तालाब खुदाई हुई ही नहीं और खुदाई का भुगतान ले लिया गया है, वही ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनों ऐसे काम है जो कि कागज पर तो हैं परंतु धरातल पर कहीं देखने को नहीं मिल रहा है, प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों की मिलीभगत से भुगतान कर दिया गया है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों मे विकास कार्य करा कर आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में लगी है, वही ब्लाक कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से विकास कार्य को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है, बहर हाल ग्रामीणों की शिकायत को जिला अधिकारी ने संज्ञान में लेकर जांच के आदेश तो दे दिए हैं, अब देखना है की जांच अधिकारी निष्पक्षता से जांच करते हैं या जांच के नाम पर लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डालते हैं,

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम जी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights