अवैध अस्पताल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अवैध अस्पताल संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

जौनपुर चंदवक बाजार मे चल रहे अवैध अस्पताल के संचालक के विरुद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के अधीक्षक की तहरीर पर

थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इसी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने उक्त हास्पिटल को सील कर दिया है कई वर्षों से बाजार में अजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर अवैध रूप से सरोज हास्पिटल व सर्जिकल सेंटर का संचालन किया जा रहा था

अस्पताल में फर्जी डॉक्टरों द्वारा इलाज किए जाने के कारण चंदवक बाजार निवासी महिला शिंदेश्वरी पत्नी शेरू कीडिलीवरी के दौरान विगत शनिवार को हालत बिगड़ गई उसे बीएचयू ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई

वही गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा भी किया था चंदवक थानाध्यक्ष के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ

प्रकरण को प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के चलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की निद्रा टूटीआनन फानन मे सीएचसी डोभी की टीम ने सीएमओ डाक्टर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सील कर अस्पताल संचालक को वैध कागजात दिखाने हेतु नोटिस जारी किया था

तीन दिन बीत जाने के बाद नोटिस का जबाब देने के बजाय संचालक ने अस्पताल का संचालन गुरुवार को शुरू किया तो स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआसीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल सिंह यादव ने संचालक डॉ.नागेन्द्र चौबे निवासी रूपचंदपुर,थाना चोलापुर वाराणसी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दीपुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायलय भेज दिया है

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम जी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights