मैनपुरी लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मैनपुरी लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

उत्तर प्रदेश मैनपुरी के थाना करहल में लाइन हाजिर होने के बाद गुस्से में आई एक लेडी कांस्टेबल ने कार्यालय में जाकर मुंशी के साथ अभद्रता की। हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। हंगामा होता देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। मुंशी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना करहल में तैनात आरक्षी मुंशी लाखन सिंह 31 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे कार्यालय में थे, तभी थाना परिसर में बने आवास में निवास कर रही महिला कांस्टेबल रूपेश भारती वहां गुस्से में आई और लाखन को गालियां देने लगीं। कार्यस्थल से नीचे खींच कर गाल पर थप्पड़ मारने के साथ ही पीटना शुरू कर दिया। महिला आरक्षी द्वारा की जा रही हाथापाई को देख कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

महिला आरक्षी ने लाखन सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। जैसे तैसे साथी कर्मियों ने महिला आरक्षी को शांत कराया। महिला आरक्षी मुंशी पर लाइन हाजिर कराने का आरोप लगा रही थी। उक्त घटना के बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाते रहे। बुधवार को आरक्षी मुंशी लाखन सिंह की ओर से महिला आरक्षी रूपेश भारती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला आरक्षी ने आरक्षी मुंशी को अन्य पुलिस कर्मियों के सामने पीटा और लाइन हाजिर कराने का आरोप लगाया। वहीं घटना के बाद महकमे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। महिला आरक्षी इससे पूर्व भी एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में रह चुकी हैं। थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई है। मामले में सीओ को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

कांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ विजय कुमार थाना प्रभारी उस्मान सिद्दीकी गम्भीर पुर आजमगढ़

मधु हेल्थ केयर सेनेटरी नैपकिन पैड मुहम्मद पुर आजमगढ़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच में विदेशी मुद्रा, नकदी और आभूषण बरामद होने का दावा राइटिंग अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा होने का दावा किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, बल्कि विदेशी मुद्रा (यूएस डॉलर), बड़ी मात्रा में नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के दौरान करीब 1,000 अमेरिकी डॉलर, लगभग 80 लाख रुपये नकद तथा बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि विदेशी मुद्रा किस आरोपित के पास से बरामद हुई। विदेशी मुद्रा की बरामदगी के बाद मामले की जांच और गंभीर हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और बरामद सामान के स्रोत तथा चोरी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। नोट: सोशल मीडिया पर इस मामले के साथ कुछ भड़काऊ और सांप्रदायिक दावे भी प्रसारित किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से ऐसे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए केवल आधिकारिक जांच और पुलिस द्वारा जारी तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकालना उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights