आजमगढ़ सिधारी छात्रा की मौत मामले में प्रिसिंपल और क्लास टीचर गिरफ्तार

आजमगढ़ सिधारी छात्रा की मौत मामले में प्रिसिंपल और क्लास टीचर गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज की 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने आरोपित प्रिसिपल सोनम मिश्र पत्नी प्रणव मिश्रा निवासी 10/58 खत्री टोला, चौक शहर कोतवाली और क्लास टीचर अभिषेक राय पुत्र हरेन्द्र निवासी कृष्णा बिहार गली ख्वाजा जहांपुर थाना कोतवाली जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर सिधारी थाने में छात्रा की मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

बताते चलें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी श्रेया तिवारी सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स कालेज में 11वीं की छात्रा थी। बीते सोमवार को उसकी संदिग्धावस्था में विद्यालय के तीसरी मंजिल से गिर जाने से मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद कई घंटो तक परिजनों को सूचना नहीं दी गई और सूचना देने के पूर्व विद्यालय में उक्त स्थान को पानी आदि डाल कर साफ करा दिया गया, जहां गिरने से छात्रा की मौत हुई थी।

इतना ही नहीं परिजनों को सूचना दिए बगैर ही उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भी ले जाया गया। बाद में शव स्कूल के बाहर एक एंबुलेंस में रखवा कर खड़ा करा दिया। परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर सोमवार को ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में सिधारी थाने में प्रधानाचार्या व क्लास टीचर के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। दूसरे दिन मंगलवार को परिजना एसपी कार्यालय पहुंच कर मुलाकात कर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग किये थे।

  •  उक्त मामले में पुलिस ने हत्या आरोपित प्रिसिपल सोनम मिश्र पत्नी प्रणव मिश्रा निवासी 10/58 खत्री टोला, चौक शहर कोतवाली और क्लास टीचर अभिषेक राय पुत्र हरेन्द्र निवासी कृष्णा बिहार गली ख्वाजा जहांपुर थाना कोतवाली जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ विजय कुमार व थाना संवाददाता गंभीरपुर आजमगढ़ उस्मान सिद्दीकी की खास खबर

मधु सेनेटरी पैड लेने के लिए दिनेश जनरल स्टोर मोहम्मदपुर ब्लाक के बगल में संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights