नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी में रहना अब मेरे लिए असंभव हो गया था

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी में रहना अब मेरे लिए असंभव हो गया था

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि उनके उत्साही प्रयासों के बावजूद उन्हें बोस भाइयों- सुभाष चंद्र बोस और शरत चंद्र बोस की विचारधारा का प्रचार करने के लिए भाजपा से केंद्रीय या राज्य स्तर पर कोई समर्थन नहीं मिला जिसका वादा किया गया था। चंद्र बोस 2016 में भाजपा में शामिल हुए थे ।पार्टी में शामिल होने के बाद बोस, जिन्हें 2016 में बंगाल भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, को 2020 के संगठनात्मक फेरबदल के दौरान पद से हटा दिया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद से बोस पार्टी से निष्क्रिय थे। अपने इस्तीफे में बोस ने कहा- जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था तो मुझसे वादा किया गया था कि मुझे नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शरत चंद्र बोस की समावेशी विचारधारा का प्रचार करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights