आजमगढ़ अहरौला लुटेरी दुल्हन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ अहरौला लुटेरी दुल्हन सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

 

 

10 सितम्बर को हरियाणा से आये दूल्हों को धोखा देकर हो गई थी फरार

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास सिक्स लेन के सर्विस रोड पर सात सितंबर को हरियाणा के दूल्हों के साथ हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के दूल्हे निजामाबाद के शीतला माता मंदिर से शादी कर ऑटो से लौट रहे थे। तभी लुटेरी दुल्हने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देकर फरार हो गई थी।

 

 

 

दस सितंबर को हरियाणा के रेवाड़ी जनपद के बावल थाना क्षेत्र के खरूमपुर गांव निवासी हरिराम ने अहरौला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र के बरउद गांव निवासी रामकुमार, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के हेना गांव निवासी रामकुंदन, राज तिवारी और दो लड़कियां व कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी व छल करके तीन लाख 47 हजार रुपये व कुछ जेवर व कपड़े और तीन मोबाइल लेकर भाग गए है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही थी।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अहरौला थाने की पुलिस ने फुलवरिया बाजार में करीब 12.45 बजे अभियुक्त अंगद कुमार निवासी विहराबुजुर्ग थाना अतरौलिया, बृजेश कुमार निवासी कौड़िया शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, रामबुझ निवासी लेदौरा थाना अहरौला, राजकुमार निवासी बरऊद थाना सरपतहां जनपद जौनपुर, रामसुन्दर उर्फ कुन्दन निवासी ढेमा थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर व कंचन निषाद निवासी लेदौरा (बलुहअवा) थाना अहरौला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 83,000 रुपये बरामद किए।

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights