आजमगढ़ बरदह डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित ट्रक पलटा

आजमगढ़ बरदह डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित ट्रक पलटा

 

 

 

 

एक महीने में चौथी घटना से मचा हड़कंप

 

 

 

 

 

आजमगढ़ बरदह थाना अंतर्गत ठेकमा रोडवेज के पास बुधवार की भोर में जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

 

 

जौनपुर की तरफ से एक ट्रक मुर्गी का दाना लेकर आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। अभी ट्रक ठेकमा बाजार स्थित रोडवेज के पास ही पहुंची थी कि डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में ट्रक का चालक बाल-बाल बच गया है। लोगों का कहना है कि ठेकमा बाजार में रोड अभी सिंगल है और रोडवेज के पास ठेकेदार द्वारा डिवाइडर बना दिया गया है, लेकिन यहां किसी भी तरह का चिन्ह नहीं लगाया गया है। जिसके चलते आए दिन यहां हादसा होता रहता है।

 

 

 

बीते एक माह के अंदर बुधवार की सुबह हुई चौथी घटना है। बीच सड़क पर ट्रक के पलट जाने से रास्ते पर जाम भी लग गया। आनन-फानन में पहुंचे चौकी प्रभारी ठेकम ने पलटे ट्रक का सामान निकलवा कर दूसरे ट्रक में लदवाया और फिर जेसीबी की मदद से पलटे ट्रक को सीधा करा कर किनारे खड़ा कराया

 

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights