आजमगढ़ जहानागंज फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान

आजमगढ़ जहानागंज फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान

 

 

जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव की घटना

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे किशोरी ने अपने घर में अज्ञात कारणों से कमरे की छत के कुंडे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

 

 

घटना की जब जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने शोर मचाया। घटना के समय मृतका के पिता मनोज राय बगल में खेत में गए थे। वह भाग कर जब घर आए तो देखा कि उनकी लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मनोज राय का कहना था कि सुबह करीब साढ़े सात बजे तक उनकी पुत्री रागिनी राय झाड़ू घर में लगाई थी। इसके बाद वह खेत में चले गए। लगभग 8 बजे लड़का दौड़कर आकर घटना की सूचना दिया।

 

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ आजमगढ़ विजय कुमार गौतम थाना प्रभारी जहानागंज अविनाश जी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights