श्री श्री राम कथा व रूद्र चंडी महायज्ञ का कलश शोभा यात्रा से हुआ शुभारंभ

श्री श्री राम कथा व रूद्र चंडी महायज्ञ का कलश शोभा यात्रा से हुआ शुभारंभ

 

विकासखंड मोहम्मदपुर के ग्राम सभा बैराड़ीह उर्फ गंभीरपुर में मंगलवार को कलश शोभा यात्रा से श्री श्री राम कथा व रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जिसका 20 दिसंबर दिन बुधवार को पूर्णाहुति व 21 दिसंबर दिन गुरुवार को विशाल भंडारा रहेगा। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 गंभीरपुर बाजार राम जानकी मंदिर से सर्वप्रथम गणेश पूजन हुआ उसके उपरांत हाथी घोड़े गाजेबाजे के साथ कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर पहले पातालपुरी शिव मंदिर गई वहां से जल भरकर काली माता मंदिर, डीह बाबा मंदिर, दुर्गा जी मंदिर, बाबा विश्वनाथ दास मंदिर व पूरे बाजार का घमंड करते हुए यज्ञ स्थल पर जाकर शोभायात्रा का समापन हुआ। पूरे रास्ते मेंजय श्री राम,श्री रामचंद्र की जय, बाबा विश्वनाथ की जय, हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे।शोभा यात्रा के बाद महिलाओं व पुरुष ने परिक्रमा किये। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ो पुरुष व महिला उपस्थित रहें

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज चैनल ब्योरो चीफ़ आजमगढ़ विजय कुमार गौतम थाना प्रभारी अजय कुमार जी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights