जौनपुर: केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप गोमती नदी में तैरता मिला महिला का शव

जौनपुर: केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप गोमती नदी में तैरता मिला महिला का शव
*जौनपुर।* केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के समीप गोमती नदी घाट पर रविवार की दोपहर अज्ञात वृद्ध महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
लोगों के अनुसार वृद्ध महिला का शव नदी के किनारे तैरता हुआ नजर आया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 ऐंबुलेंस की सहायता से वृद्ध महिला को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई। अथक प्रयास के बाद जब महिला की पहचान नहीं हो सकी तो सामुदायिक केंद्र पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights