अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में लगी आग


चंदवक, स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहिरी में अज्ञात कारण से लगी आग की वजह से किसानों की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई,
जानकारी के लिए बताते चले की बहिरी गांव में समय लगभग 3:00 बजे दिन में अज्ञात कारण से लगी आग में किसान प्रमोद राम और रामाश्रय राम केखेत में आग लग गई, देखते ही देखते आगने अपना विकराल रूप धारण कर लिया, गांव वालों ने तुरंत 112 और थाना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दत्त को सूचित किया, तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी व 112 की गाड़ी के जवानों ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, क्षेत्रीय लोगों में प्रमुख रूप से मेजर मिथिलेश यादव, संतोष, हरीश ,अंकित, अंशु आदि के साथ नरेपार तथा नवादा के तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights