एंबुलेंस दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही थी तभी रास्ते में एक कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी.
*बड़ी खबर*
उत्तर प्रदेश के भदोही में भीषण सड़क हादसा
दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही एम्बुलेंस कंटेनर से भिड़ी…..
एम्बुलेंस में सवार दो महिलाओं की मौत ….
6 लोग घायल..
एंबुलेंस दिल्ली से शव लेकर बिहार जा रही थी तभी रास्ते में एक कंटेनर ट्रक से जा भिड़ी…..
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख* …..
*यह घटना जनपद भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर में नेशनल हाइवे 19 पर सोमवार की सुबह हुई*……
*मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स में भर्ती वरुण नाम के मरीज की मौत के बाद उनके परिजन एम्बुलेंस से शव लेकर जा रहे थे बिहार …..इसी दौरान एम्बुलेंस चालक को झपकी आ जाने के कारण एम्बुलेंस हाइवे के किनारे खड़े एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई*……
*टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए*……
*इस दुर्घटना में वरुण की पत्नी ममता और एक रिश्तेदार की हो गई मौत……..एम्बुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से हो गए घायल*…..
*ट्रक के चालक-खलासी भी हुए हैं घायल ……फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में करा दिया गया है भर्ती* …..
*एम्बुलेंस में सवार अमित कुमार ने बताया कि उनके मौसा वरुण का एक्सीडेंट हुआ था और दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी हो गई थी मौत……एम्बुलेंस से उनका शव बिहार ले जा रहे थे तभी रास्ते में भदोही में दर्दनाक घटना हो गई…..एम्बुलेंस ड्राइवर को नींद आई और एम्बुलेंस ट्रक से भिड़ गई*……
*दोनों मृतक महिलाओं में एक वरुण की पत्नी और एक बहन थी*……
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट