चंदवक बाजार में लगा भयंकर जाम, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल


चंदवक बाजार में शनिवार को भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम इतना गंभीर था कि लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। बाजार के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर से बेतरतीब खड़े वाहन, ठेले और अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह बने।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घंटों तक वाहन रेंगते रहे, वहीं एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को भी निकलने में भारी परेशानी हुई। व्यापारियों और राहगीरों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जाम के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाए और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हो।
📍 स्थान – चंदवक बाजार
🖊️ kfdnews.com