जौनपुर व्यापार मंडल ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स से प्रभावित व्यापारियों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा


जौनपुर में उद्योग व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापार की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में यह ज्ञापन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि ऑनलाइन ई-कॉमर्स के असंतुलित विस्तार से छोटे और मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में कंपटीशन एक्ट, एफडीआई नीति और कंज्यूमर प्रोटेक्शन ई-कॉमर्स रूल्स का उल्लंघन करने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफार्म्स के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापार मंडल ने छोटे व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा और आपदा राहत जैसी सुविधाएं देने की भी अपील की है। सांसद प्रतिनिधी ने ज्ञापन को आज ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights