कुएं का पानी बना रहस्य, समुद्री लहरों की तरह हिलने से ग्रामीण हैरान


मोरबी (गुजरात)। जिले के वीरपरड़ा गांव में इन दिनों एक अनोखी घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांव के एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह लगातार हिलता दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में कौतूहल और आशंका दोनों का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना किसी बाहरी कारण के पानी में इस तरह की हलचल देखी जा रही है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे प्राकृतिक घटना मान रहे हैं, तो कुछ इसे किसी बड़ी हलचल का संकेत भी मान रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में अब तक भूकंप जैसी किसी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर इस रहस्यमयी घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल गांव में इस अनोखी घटना को लेकर लोगों की भीड़ जुट रही है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights