जौनपुर: फर्जी आधार कार्ड से ई-टिकट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए ई-टिकट बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से टैबलेट, मोबाइल फोन और कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर टेसला सॉफ्टवेयर के माध्यम से अवैध रूप से ई-टिकट बना रहे हैं।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों—
रोशन यादव पुत्र रामनरेश, निवासी सुचीतपुर थाना केराकत
मोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव, निवासी गद्दीपुर थाना केराकत
को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से टैबलेट, मोबाइल फोन और फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 318(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस, रेलवे अधिनियम की धारा 143 तथा आईटी एक्ट की धारा 66C/66D के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights