जौनपुर: नेवढ़िया में फंदा लगाकर युवक ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

जौनपुर। जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में बीती रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसूलहा गांव निवासी 28 वर्षीय सौरभ सेठ (पुत्र विजय सेठ) ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।