जौनपुर: किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मातम


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडारी में एक 16 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंडारी निवासी बिशनू साहू का पुत्र शिवम साहू अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जयदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights