स्कॉर्पियो पर BJP का झंडा, अंदर भरी थीं शराब की पेटियां — पुलिस ने पकड़ी तस्करी


भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तस्कर स्कॉर्पियो वाहन पर BJP का झंडा लगाकर अवैध शराब की खेप ले जा रहा था, ताकि रास्ते में किसी को शक न हो।
यह मामला पंडोखर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस की सतर्कता के चलते संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्करों द्वारा राजनीतिक झंडे का इस्तेमाल कर जांच से बचने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन सतर्कता के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights