ईरान पर हमले की अटकलें तेज, अमेरिकी सेना अलर्ट मोड में


तेल अवीव/वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान को लेकर स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के बीच सैन्य स्तर पर अहम बैठक हुई है।
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने इजराइल में इजरायल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक की।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करीब 3500 अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तैनात किए जा चुके हैं और संभावित हालात को देखते हुए उन्हें अलर्ट पर रखा गया है।
वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह किसी भी समय ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन से जुड़ा आदेश दे सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि हालात बेहद संवेदनशील हैं और किसी भी बड़े सैन्य कदम से पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights