उत्तर रेलवे की बड़ी योजना: कई प्रमुख स्टेशनों को बाईपास करने के लिए नई रेल लाइन प्रस्तावित


Northern Railway ने यातायात को सुगम और तेज बनाने के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों को बाईपास करने के लिए नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी।
इस प्रस्तावित योजना में Ayodhya, Jaunpur, Lucknow सहित कई महत्वपूर्ण रेल खंड शामिल हैं।
प्रस्तावित बाईपास लाइनें इस प्रकार हैं:
कटरा (यूपी) से दर्शननगर के बीच — अयोध्या को बाईपास करने के लिए
दिलदारनगर से बिलवई के बीच — शाहगंज को बाईपास करने के लिए
ट्रांसपोर्ट नगर से ब्लॉक हट ए केबिन — उतरेटिया को बाईपास करने के लिए
गोमती नगर से दिलकुशा की ओर — मल्हौर स्टेशन को बाईपास करने के लिए
सरकोनी से मड़ियाहूं — जफराबाद को बाईपास करने के लिए
मुफ्तीगंज से महगांवा — जौनपुर को बाईपास करने के लिए
सराय कंसारी से मड़ियाहूं — जंघई जंक्शन को बाईपास करने के लिए
सलारपुर से मसौधा — अयोध्या कैंट को बाईपास करने के लिए
मसौधा से दर्शननगर — अयोध्या कैंट, आचार्य नरेंद्र देव नगर और अयोध्या धाम जंक्शन को बाईपास करने के लिए
ब्लॉक हट ए केबिन से मल्हौर दिशा — दिलकुशा को बाईपास करने के लिए
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने से ट्रेनों को शहर के अंदरूनी भीड़भाड़ वाले स्टेशनों से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और संचालन अधिक सुचारु हो सकेगा।
फिलहाल यह योजना प्रारंभिक चरण में बताई जा रही है। आगामी समय में सर्वे, बजट और स्वीकृति के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights