सीतापुर में बीच सड़क सांडों का ‘युद्ध’, कई बाइक चपेट में, कार बाल-बाल बची
सीतापुर (उत्तर प्रदेश)।
सीतापुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीच सड़क पर दो सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत शुरू हो गई।
सांडों की लड़ाई इतनी भयंकर थी कि वहां से गुजर रही कई बाइकें इसकी चपेट में आ गईं, जबकि एक कार भी बाल-बाल बच गई। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की वजह से इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन इस बार का नजारा काफी खतरनाक था।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक सांडों के बीच संघर्ष चलता रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।