अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: यूपी पुलिस के दरोगा वृषपाल सिंह की मौत


अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)।
अलीगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के 55 वर्षीय दरोगा वृषपाल सिंह की मौत हो गई। हादसे की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा वृषपाल सिंह का हाल ही में तबादला लोधा थाने में हुआ था। वह अतरौली से अपना सामान लेकर बाइक से नए थाने जा रहे थे। बाइक पर उनका सामान और एक चारपाई भी बंधी हुई थी।
इसी दौरान सासनी गेट थाना क्षेत्र में एक नगर निगम के ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। बताया जा रहा है कि चारपाई ट्रैक्टर से टकराने के कारण संतुलन बिगड़ा और दरोगा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वृषपाल सिंह मूल रूप से मैनपुरी जिले के भवानीगढ़ के निवासी थे। कुछ ही दिन पहले उनका तबादला अतरौली से लोधा थाने में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights