आदित्य धर पर मुकदमा, ‘धुरंधर 2’ के गाने पर विवाद


फिल्म ‘धुरंधर-2’ एक विवाद से निकलकर अब दूसरे कानूनी पचड़े में फंस गई है। इस बार फिल्म के एक गाने को लेकर मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह की इस फिल्म में इस्तेमाल किए गए मशहूर गाने ‘ओए-ओए’ को लेकर एक प्रोडक्शन कंपनी ने आपत्ति जताई है। कंपनी का आरोप है कि गाने का उपयोग बिना उचित अनुमति के किया गया है।
इसी को लेकर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
अब यह मामला कानूनी प्रक्रिया में चला गया है और आने वाले दिनों में इस पर सुनवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights