⚡ जौनपुर: भीषण गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त, आदमपुर पुलिया क्षेत्र में ट्रांसफार्मर अनुरक्षण तेज


जौनपुर। जिले के रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत अहियापुर के आदमपुर पुलिया इलाके में आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
अवर अभियंता नीरज कुमार की देखरेख में क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों का अनुरक्षण और मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।
विभाग द्वारा समय रहते ट्रांसफार्मरों की जांच, साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। इससे ओवरलोडिंग, फाल्ट और अचानक बिजली कटौती जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
इस दौरान मौके पर अली मेंहदी, फैजी हैदर, रवि, कुंदन, संतोष, सुशील कुमार, विष्णु, अशोक और विनोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे और कार्य में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते किया जा रहा यह अनुरक्षण कार्य भीषण गर्मी में राहत दिलाने में कारगर साबित होगा।