जौनपुर: जहरखुरानी गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, तमंचा व नशीला पाउडर बरामद


जौनपुर। थाना शाहगंज व थाना खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहरखुरानी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 0.315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, नशीला पाउडर तथा दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। यह गिरोह यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में जहरखुरानी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की कोई भी वस्तु न लें और सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights