मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोंसले की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। देश की दिग्गज पार्श्वगायिका आशा भोंसले की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सामने आई है। 92 वर्षीय गायिका को दिल का दौरा पड़ने के बाद तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें इमरजेंसी में एडमिट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि अभी तक परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई। देशभर से लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
मुंबई स्थित इस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।